हिन्दी

IPL 2021 top 5 players with most income from IPL team MS Dhoni earns more than 150 crores

नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन प्रीमयर लीग 2021 का आयोजन होने जा रहा है और इसके लिए खिलाड़ियों की नीलामी पूरी हो चुकी है। एक बार फिर से फ्रेंचाइजी टीम ने अपने मनपसंद खिलाड़ी पर जमकर बोली लगाई। साउथ अफ्रीका के क्रिस मौरिस के रिकॉर्ड 16.25 करोड़ की बोली लगाकर राजस्थान की टीम ने खरीदा। वैसे अब तक के कुल 13 सीजन की सैलरी से पांच खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने 100 करोड़ से ज्यादा पैसे कमाए हैं।

एबी डिविलियर्स

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स हैं जो इस वक्त रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हैं। इससे पहले वह दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की तरफ से खेल चुके हैं। अब तक उन्होंने कुल 102.5 करोड़ की कुल कमाई की है।

सुरेश रैना

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना का नाम इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। चेन्नई की तरफ से खेलने वाले रैना ने पिछले सीजन में निजी कारणों से टूर्नामेंट से नाम वापस लिया था। इसके अलावा जब चेन्नई की टीम को निलंबित किया गया था तब उन्होंने गुजरात लॉयन्स की तरफ से खेला था। 13 सीजन के बाद उनकी कमाई 110.7 करोड़ की है।

विराट कोहली

सबसे ज्यादा कमाई करने वालों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के कप्तान विराट कोहली का नाम है। कोहली ने अब तक के 13 सीजन में खेलते हुए कुल 143.2 करोड़ की कमाई की है।

रोहित शर्मा

दूसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है। रोहित ने इसके अलावा डेक्कन चाजर्स की टीम की तरफ से भी खेला है। अब यह टीम टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेती है। अब के 13 सीजन की कमाई से इस बल्लेबाज ने कुल 146.6 करोड़ की कमाई की है।

महेंद्र सिंह धौनी

पहले स्थान पर पूर्व भारतीय कप्तान और चेन्नई के थलाइवा के नाम से महेंद्र सिंह धौनी का नाम है। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ पहले सीजन से 13वें सीजन तक खेलने वाली इस धुरंधर ने कुल 152.8 करोड़ की कमाई की है।

 

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Source

Show More

Related Articles

Back to top button